श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट ने महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के आमंत्रण पत्र का किया विमोचन

अर्जुन रौतेला आगरा। महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट के बैनर तले दस झांकियों, 18 वैश्य गोत्रो के नाम से 18 स्वागत द्वार और बल्केश्वर महादेव मंदिर से वॉटर वर्क्स चौराहे तक बल्केश्वर क्षेत्र को विद्युत रोशनी से सजायेंगे अग्रबन्धु। जिसमें आमंत्रण यात्रा, हवन, शोभायात्रा सहित महिलाओं व बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में महाराजा अग्रसेन जयंती के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया। शुरूआत महाराजा अग्रसेन बने अमित अग्रवाल व महारानी माधवी बनी राखी अग्रवाल को मुकुट व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष वीके अग्रवाल और मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल ने सयुंक्त रूप से बताया कि महोत्सव की शुरूआत 20 सितंबर को सुबह 7 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा, 22 को सुबह 11 बजे से आईटीआई के सामने महाराजा अग्रसेन पार्क में हवन, शाम 6 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन पर पहुंचेगी। 23 सितंबर को समापन पर बच्चों व महिलाओं के लिए मेहंदी, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रवन में आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य संयोजक भोलानाथ अग्रवाल और संयोजक केशव अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी । जो भारत की एकता और अखंडता का संदेश देगी। शोभायात्रा में इस बार चार बैंड और एक डीजे की गाड़ी अपने स्वरों से अग्रवंशजों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। समापन पर अग्र शिरोमणि माता पिता का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

    अर्जुन रौतेला आगरा। यमुना नदी तट पर श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति, ब्राह्मण विदाई और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के…

    फतेहपुर सीकरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन घायल

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  रविवार शाम फतेहपुर सीकरी जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी समिति के नजदीक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने…

    Leave a Reply