वैश्यों की अखंडता का प्रतीक बनेगी प्रताप नगर की अग्रसेन जयंती : राजकुमार अग्रवाल (अध्यक्ष)

अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी के 5149 वें जयंती महोत्सव की तैयारियां शहर में भी शुरू हो चुकी हैं। इस क्रम में श्री अग्रवाल संघ, प्रताप नगर जयपुर हाउस ने पांच दिवसीय महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। शुक्रवार को प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर में संघ के शपथ ग्रहण समारोह में श्री अग्रवाल संघ के पदाधिकारियों ने अग्रसेन जयंती पत्रिका का विमोचन कर महोत्सव के लिए अग्रबन्धुओ को निमंत्रित करना शुरू कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह में 2025-26 की कार्यकारणी में तीसरी बार अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश जिंदल और कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को सर्वसहमति से चुना गया।

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती में एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत से जयपुर हॉउस गूंजेगा और पांच दिवसीय जयंती अग्रवंशीयों की अखंडता का प्रतीक बनेगी। 19 से 23 सितम्बर तक को महाराजा अग्रसेन की जयंती प्रताप नगर व जयपुर हाउस क्षेत्र में भव्यता से मनाई जाएगी।

महामंत्री राजेश जिंदल व कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि 19 सितम्बर को आमंत्रण यात्रा, 20 को प्रतियोगिताएं, 21 को मेहंदी व महिला संगीत, 22 को प्रातः ध्वजारोहण, हवन-पूजन व शाम को अग्रसेन शोभायात्रा और 23 को मेधावी छात्र सम्मान व सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जायेगा।

जयंती समन्वयक गौरव बंसल ने कहा कि शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमार व 18 राजकुमारी के स्वरूप की झांकी के मध्य खाटू श्याम की सबसे बड़ी छप्पन भोग और कैला जी की दिव्य झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती समारोह की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी।

अन्य खबरों की जानकारी हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply