अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक स्तर पर सभी वैश्य उपवर्गों एक सूत्र में पिरोकर वैश्य समाज को मजबूत करने, राजनीति में भागेदारी जैसे विषयों पर मंथन के साथ पांच अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज लोहामंडी स्तित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने दी।

बताया कि पांच अक्टूबर को अम्बेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में वैश्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित सम्मेलन उप्र के विभिन्न जिलों से वैश्य बंधु शामिल होंगे। इस सम्मेलन में वैश्य समाज के सभी उपसर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान, आगरा जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों तथा समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद आदि विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वैश्य समाज की अपनी जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श होगा। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वैश्य समाज के प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय वैश्य महासभा का संगठन कई राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में सक्रिय है। समाज के उत्पीड़न की स्थिति में महासभा सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल, इंटर, सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 10 एवं 12) के छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप नंबर 8218015301 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक, डॉ. अशोक अग्रवाल, दाउदयाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, एकता जैन, नितिन अग्रवाल, विनोद कुमार मित्तल, पुनीत गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, ज्ञान बंसल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


