प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित विभव अभिव्यक्ति: विचार, भाषा और चेतना का संगम

संवाददाता अर्जुन रौतेला। डॉ. सुशील गुप्ता के स्व. पिताजी की स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित विभव अभिव्यक्ति के अंतर्गत वक्तृत्व की शक्ति प्रतियोगिता में आगरा जिले के 22 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

श्री सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ की द्वितीय पुण्यतिथि 26 दिसंबर को है। उनके हिंदी भाषा के प्रति अनुराग को ध्यान में रखते हुए ‘विभव’ परिवार द्वारा उनकी स्मृति में गत वर्ष से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्रीमती बेनू गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव के द्वारा समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।

सभी वक्ताओं ने प्रथम चरण हेतु निर्धारित विषय – करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि पर अपने विचार बखूबी अभिव्यक्त किए। जिनमें से 26 दिसंबर को होने वाले द्वितीय चरण हेतु निम्न 10 प्रतिभागियों का चयन हुआ-

 

1) परी कटारा (सेंट एंड्रयूज बरौली अहीर)

2) यश्वी उपाध्याय (गायत्री पब्लिक स्कूल)

3) हर्ष भारद्वाज (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल)

4) विशाखा सिंह (रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज)

5) वैष्णवी शर्मा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज)

6) वैष्णवी शर्मा (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल)

7) मुस्कान शाल्या (सुमित राहुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल)

8) अक्षरा सिंह (भारतीय विद्यापीठ)

9) कनिष्का सारस्वत (सेंट सी एफ एंड्रयूज स्कूल, हाथरस रोड)

10) शिल्पा चंद्रा (चंद्रा बालिका विद्या पीठ)

11) शैरिल अग्रवाल (सी एफ एंड्रयूज बल्केश्वर)

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. युवराज सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह व श्रीमती निधि सहगल उपस्थित रहे।

डॉ. युवराज सिंह ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि करियर के चुनाव में परिवार व रुचि दोनों को ही समान स्थान प्रदान करना चाहिए।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि इस प्रयास से हम अपने पिता स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता की स्मृति को सम्मानित कर रहे हैं। उनके हिंदी भाषा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने हमें प्रेरित किया है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा गौरी सिंह ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिससे विद्यालय में उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का संचालन साक्षी भोजवानी ने किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply