गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड पर किया बड़ा खुलासा

26/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर डिंडोली पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस संगठित गिरोह ने दुबई में बैठे चीनी साइबर गिरोह से मिलीभगत कर देश और विदेश में 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, डिंडोली और आसपास के इलाकों के गरीब और मजबूर लोगों के बैंक खातों व आईडी का दुरुपयोग कर 300 से अधिक खातों में छेड़छाड़ और पोर्टिंग की गई। ग्रीन वेली बिल्डिंग पर छापा, दो साल से सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

राजदीप सिंह नकुम और पी.आई. अतुल सोनारा के नेतृत्व में सूरत पुलिस की टीम ने डिंडोली की ग्रीन वेली बिल्डिंग पर छापा मारकर पिछले दो वर्षों से सक्रिय इस संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया।

ऐसे होता था करोड़ों का खेल

जांच में सामने आया

गरीब लोगों को लालच देकर या उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

फ्रॉड की रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती थी।

फिर ATM और Paytm जैसे डिजिटल माध्यमों से नकद निकासी की जाती थी।

और अंत में रकम को USDT समेत अन्य क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर कर दिया जाता था।

पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क एजेंटों, फर्जी खातों और हवाला चैनलों के जरिए संचालित हो रहा था, जिसके तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े पाए गए हैं।

*मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी*

इस मामले में अब तक प्रतीक वसावा, दीपक पांडे, रूपेश हाडा और भूषण पटेल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्य सूत्रधार प्रतीक वसावा को पकड़ने के लिए उसके बिजनेस अकाउंट भी फ्रीज किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि—

गरीब और मजबूर लोगों के खातों का दुरुपयोग कर

भारत की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले

इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की जा रही है।

आने वाले दिनों में इस मामले में *और गिरफ्तारियां व बड़े खुलासे* होने की संभावना है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नानपारा रेंज के शिवपुर के ग्रामीणांचलों में दहशत फैला रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद *मनोज त्रिपाठी.

    नानपारा रेंज के शिवपुर ब्लाक के गोढिहा,टेपरा, बाजपुरवा आदि जैसे गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में अनहोनी का दहशत व्याप्त था आज रात बुधवार को वन विभाग द्वारा…

    पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निर्यातको को बीमा सहायता देने के सरकार के कदम का स्वागत करते सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *पश्चिम एशिया संकट से गारमेंट निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी ने जताई चिंता* *निर्यातकों को बीमा सहायता देने के…

    Leave a Reply