३०/१२/२०२५ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के रादे र विस्तार में कांग्रेस द्वारा शराब ठेके पर जनता रेड!
शहर के उगत कैनाल रोड पर कांग्रेस नेता विपुल उधना वाला का बड़ा एक्शन पुलिस प्रशासन पर उठे कई सवाल
सूरत शहर के उगत कैनाल रोड स्थित जलाराम मंदिर के पास, रादेर पुलिस स्टेशन विस्तार क्षेत्र में उस समय भारी हड़कंप मच गया जब सूरत शहर कांग्रेस प्रमुख श्री विपुल उधना वाला ने विस्तार की जनता को साथ लेकर शराब के ठेके पर जनता रेड की। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचे सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन आगे की क्या कार्रवाई करती है क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही शराब ठेके की समस्याओं को लेकर जनता में आक्रोश देखा गया, वहीं कांग्रेस नेता ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी सरदार पटेल और गांधी के गुजरात में शराब बंदी पर कभी कोई भी समझौता नहीं करेंगे और हमेशा शराब बंदी के लिए लड़ते रहेंगे
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel


