प्रिल्यूड में हुआ पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

संवादाता अर्जुन रौतेला। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा श्रीमती सुनीता गुप्ता द्वारा अपनी प्रिय पुत्री स्व. श्रीमती शैली शाह के स्तन कैंसर से निधन (4 जनवरी 2020) के पश्चात् उनके प्रिय रुचि को जीवंत रखते हुए उनकी स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी, 2026 को आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्षा बीना लवानिया द्वारा किया गया।

डॉ. गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमती लवानिया के साथ मैच खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया।
टूर्नामेंट में 32 विद्यालयों की टीम के 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर 13 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (मिक्स डबल) श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 72 मैच खेले गए।

पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे-

1. उत्कर्ष वर्मा (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सी. से. स्कूल) ने अबीर (होली पब्लिक स्कूल) को 30-22 से 2. सूर्यांश (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल) ने युवराज (आगरा पब्लिक स्कूल) को 30-01 से 3. शिव राठौर (कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल ने युवराज (सी.बी. स्कूल) को 30-03 से 4. रिधान (सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल) ने कार्तिक (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) को 30-11 से 5. विकास (सरस्वती विद्या मंदिर) ने दर्श (सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज) को 30-12 से 6. राघव सोलंकी (गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम) ने अंश कुमार (डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल) को 30-06 से7. आयुष चौधरी (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने ईशान अरोड़ा (भारतीय विद्यापीठ बाल भारती) को 30-15 से8. संकेत (सरस्वती विद्या मंदिर) ने देव कुमार (डी.एस. बी. इंटरनेशनल स्कूल) को 30-00 से9. अविरल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) ने अभिनव (आगरा पब्लिक स्कूल, यूनिट-1) को 30-07 से10. अक्षत (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज) ने अर्पित गौतम (होली पब्लिक जूनियर कॉलेज) को 30-01 से11. हर्षित (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने अंशुमन तिवारी (एयरफोर्स स्कूल) को 30-20 से12. अखंड (स्टैला मैरिस इंटर कॉलेज) ने शिवम राठौर (श्री शास्त्री इंटर कॉलेज) को 30-26 से13. ओनिश (प्रिल्यूड पब्लिक) ने दिव्य (सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज) को 30-07 से14. चेष्टा (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल) ने अंतरा (कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल) को 30-07 से15. अन्वी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) ने आयुशी (सी.बी. पब्लिक स्कूल) को 30-07 से16. वैष्णवी (सचदेवा मिलेनियम स्कूल) ने रिक्षिता (क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल) को 30-23 से17. नव्या (सेंट पैट्रिक स्कूल) ने दिशा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज) को 30-05 से18. सोनिया सिंह (होली पब्लिक स्कूल) ने नावी चौधरी को 30-04 से
19. रोनित खत्री (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल ने जतिन सिंह सचदेवा (मिलेनियम स्कूल, आगरा) को 30-15 से पराजित किया।

मुख्य अतिथि बीना ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। मैं आशा करती हूँ कि यह टूर्नामेंट आगरा में बैडमिंटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगा।

डॉ. गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य बताया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के लिए ट्राफी, प्रमाण-पत्र के अतिरिक्त नकद धनराशि देने की घोषणा कर अपार हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रिल्यूड कलाकारों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर शारदा गुप्ता, सुमित गुप्ता विभव, शर्मीला खंडेलवाल, नीलम मल्होत्रा, मीरा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलब गुप्ता विभव, ईशा गुप्ता, टूर्नामेंट के प्रभारी व विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अभि सिरोही, नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला, ऑफिशियल्स – मयंक कपूर, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन व तनीश उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में प्रेम विवाह करने वाली महिला पर हुआ सामूहिक बलात्कार आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस कर रही कार्रवाई

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर कापोदरा पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की कापोद्रा पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के…

    ट्रक चालकों का आक्रोश फूटा सोहागी आरटीओ चेक पॉइंट पर

    आरटीओ चेक पॉइंट सोहागी पर ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा, एक चालक का सर फूटा मध्यप्रदेश के रीवा और मऊगंज जिलों में आरटीओ चेक पॉइंट्स पर अवैध उगाही और अनावश्यक…

    Leave a Reply