संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने आज नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल से 27 नवम्बर 2025 को नगर निगम समन्वय समिति और नगर निगम अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में हुई कुछ मुद्दों पर बनी सहमति पर कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया।
ज्ञातव्य है कि नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने 11 सूत्रीय माँगपत्र पर वार्ता की थी। जिसमें वर्षों से सेवारत स्थायी सफाई कर्मचारियों को रिक्त सेनेट्री सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति दिये जाने, मृतक संविदा व ठेका सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को आऊटसोर्सिंग ( ठेका) सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिये जाने, एम ऐण्ड टी ड्राइवरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने, बचे हुए सफाई कर्मचारियों को ए0सी0पी 0 का भुगतान दिलाये जाने और 17 ड्राइवर और 8 क्लीनरों को नौकरी पर बहाल किये आदि बिन्दुओं पर सहमति बनी थी। लेकिन प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण के कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण समझौते का पालन न हो सका है।
पुष्पगुच्छ भेंट करने बालों में विनोद इलाहाबादी, सुन्दर बाबू चंचल, रोहित लवानियां, रेशम सिंह चाहर, सोनू चौहान, मोहन गुलज़ार, राकेश चौधरी, संजू चौहान, मनीष चौहान रंजीत सिंह नरवार आदि थे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




