गुजरात प्रदेश में आने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए गुजरात आम आदमी पार्टी ने कसी कमर सुरत के गोडादरा विस्तार में परिवर्तन सभा का किया आयोजन

०९/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

सूरत के गोडादरा इलाके में आम आदमी पार्टी की ओर से एक परिवर्तन सभा आयोजन किया गया , जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री येसुदान गढ़वी, विधायक श्री चैतर वसावा, विधायक श्री गोपाल इटालिया, शहर अध्यक्ष श्री धर्मेश भंडेरी और विपक्षी नेता श्रीमती पायल सकारिया समेत कई नेता मंच पर उपस्थित रहे भाषण के दौरान श्री गोपाल इटालिया ने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है ।आम आदमी पार्टी इस बार जिला पंचायत, तालुका पंचायत के साथ महा नगर पालिका चुनावों में “करो या मरो, अभी नहीं तो कभी नहीं” जैसी पूरी ताकत के साथ गुजरात में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाकर रहेगी। इसका मुख्य कारण यह है कि 2027 को ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ माना जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पंजाब सरकार के आम आदमी पार्टी के विधायक गुजरात दौरे पर आकर पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं पर दिल्ली की टीमें तो विसावदर के उपचुनाव से पहले ही सक्रिय रूप से काम कर चुकी थीं और वहीं से सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। ऐसे में इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को काफी अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिस तरह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस सभा का विरोध किया था लेकिन जन सभा पूर्ण रूप से सफ़ल होते हुए नजर आआ इस कार्यक्रम गुजरात प्रदेश प्रमुख श्री यूसुदान गढ़वी विधायक श्री गोपाल इटालिया विधायक श्री चैतर भाई वसावा संगठन मंत्री गुजरात प्रदेश श्री मनोज भाई सोरढीया 84 विधानसभा के सह प्रभारी विकाश जे मिश्रा के साथ सैकड़ो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे

 

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग रेंज चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज के शूटरों ने सोने-चांदी मेडल्स की लगाई झड़ी

    अर्जुन रौतेला आगरा। अजमेर में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज के शूटर्स ने 9 स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस अवसर…

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    Leave a Reply