१०/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
एयरपोर्ट C I S F सैनिक की बेटी ने आत्महत्या की गुजरात प्रदेश सूरत शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के C I S F के जवान की बेटी ने सूरत शहर के पिपलोद इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण यह कदम उठाने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही प्रहलाद सिंह, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं, वर्तमान में परिवार के साथ प्रगति नगर, पिपलोद इलाके में रहते हैं। प्रहलाद सिंह सूरत एयरपोर्ट में C I S F की ड्यूटी करते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी प्राची ने बीए की पढ़ाई अंतिम स्तर तक की थी। प्राची ने बुधवार दोपहर अपने घर में पंखे से दुपट्टा बाँध कर आत्महत्या कर ली। प्राची पिछले दो साल से मानसिक रूप से पीड़ित थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। वह लगातार मोबाइल में व्यस्त रहती थीं। पिता ने बताया कि वह इससे बहुत दुखी रहता था और वह उसे समझाने की बहुत कोशिश करता था लेकिन फिर भी हम उसे समझाने में कामयाब नहीं रहे आखिर में उसने आत्महत्या कर ली पुलिस ने घटना की आगे जांच और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





