गुजरात प्रदेश नवसारी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एक पत्रकार को डराने और धमकाने का मामला सामने आया है

१५ /०१ /२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश नवसारी शहर के एक पत्रकार ने नगरपालिका आयुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है शिकायत के अनुसार, पत्रकार द्वारा *पीने के पानी की 33 करोड़ रुपये की योजना* में हुई अ नियमितताओं, भ्रष्टाचार, डिप्टी इंजीनियर की भूमिका तथा नई भर्तियों को लेकर लगातार सवाल उठाए जाने से नगरपालिका के कुछ अधिकारी अ सहज हो गए हैं

इसी के चलते, एक अधिकारी के इशारे पर *पांच से अधिक कर्मचारी इनोवा कार (G J 21 G 0324) में सवार होकर 8 जनवरी 2025* की सुबह लगभग *4:00 बजे* *एस.टी. डिपो रोड स्थित चार रास्ते* पर पहुंचे और वहां स्थित पत्रकार की दुकान *इंडियन RO वाटर पर धावा बोल दिया इस दौरान कर्मचारियों ने माल से संबंधित दस्तावेजों और लाइसेंस के कागजात की मांग की। पत्रकार को यह जानकारी मिली कि वे किसी भी लिखित आदेश के बिना* जांच करने आए हैं तब पत्रकार ने तत्काल *नगरपालिका आयुक्त और टाउन प्लानिंग अधिकारी* से संपर्क किया, तो यह स्पष्ट हुआ कि उक्त कार्रवाई *बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति और बिना किसी ठोस कारण के की गई है। टाउन प्लानिंग अधिकारी के साथ हुई फोन बातचीत में यह भी कहा गया कि “कर्मचारियों को केवल जानकारी दी गई थी, सोमवार को नोटिस भेजा जाएगा”, जिससे यह साफ होता है कि मौके पर जांच के लिए कोई वैध आधार मौजूद नहीं था।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य शहर में *अवैध अतिक्रमण, प्रशासनिक अ नियमितताओं और अन्य शहरी मुद्दों पर की जा रही पत्रकार की निष्पक्ष रिपोर्टिंग को दबाना है। पत्रकार ने आशंका जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की धमकाने वाली घटनाएं दोहराई जा सकती हैं, जिससे पत्रकार की स्वतंत्रता पर गंभीर आघात पहुंचता है

शिकायत कर्ता पत्रकार ने नगरपालिका आयुक्त से अपील की है कि उन्हें *उचित सुरक्षा निष्पक्ष जांच और न्याय* प्रदान किया जाए, ताकि वे बिना भय के अपना पत्रकारिता कर्तव्य निभा सकें। साथ ही आरोप लगाया गया है कि नगरपालिका के कुछ कर्मचारी सत्ता का दुरुपयोग कर पत्रकार को डराने, धमकाने और उनके धंधे/दुकान से जुड़े मामलों में जबरन जांच करने का प्रयास कर रहे हैं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply