१८ जनवरी को ऐतिहासिक बनाने हेतु सैकड़ों युवा निकले सड़क पर

आगरा। जनपद आगरा के दयालबाग क्षेत्र में आगामी १८ जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैकड़ों सनातनी युवा मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को आगामी 18 जनवरी 2026 को चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज, दयालबाग में समय 12 बजे से 03 बजे तक के होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।


कार्यक्रम सह संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को भव्य और विराट स्वरूप में विराट हिन्दू सम्मेलन इतिहास रचेगा जो कि दयालबाग क्षेत्र का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
आगामी कार्यक्रम को लेकर स्वामी नगर दयालबाग के सभी वर्ग के लोग जागरूक है और स्वयं की प्रेरणा से कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की लापरवाही ही हिन्दुओं को कमजोर करती है, हिन्दुस्तान हिन्दुओं का है, यह सभी जानतें है, लेकिन हिन्दुओं में जाग्रती लाना भी समाज के कुछ वर्गों की जिम्मेदारी है। सनातन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिये, यह आज की मांग है।

कार्यक्रम के संयोजक मधूसूदन टण्डन ने कहा कि 18 जनवरी को लेकर हम सभी मजबूत और भव्य भव्य सम्मेलन की तैयारियों में लगे हुए हैं और हमें विश्वास है कि विराट हिन्दू सम्मेलन दयालबाग में इतिहास लिखेगा।
आज की बाइक रैली में हरेन्द्र चौहान, राहुल जैन, इंजी चन्द्रवीर सिंह, सौदान सिंह बघेल, कृष्ण कान्त शर्मा, हार्दिक चौधरी, एडवोकेट एसपी भारद्वाज, हर्षित पचौरी, सौरभ चौधरी, रवि सिसोदिया, हिमांशु गौतम, पार्षद भरत शर्मा, पार्षद प्रेमदास चौधरी, अनिल सेंगर, अमित सूर्यवंशी, सुरेंद्र ओझा, सतीश जी, अनुपम शर्मा जी,विजय मोहन जी आदि सेंकड़ों की संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने भव्य बना दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply