१६/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के गरीब-विरोधी योजनाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए-1 सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से दूर दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार की गारंटी का अधिकार दिए था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने इन अधिकारों को छीन रही है और श्रमिकों के साथ अन्याय कर रही है। इसी के विरोध में सूरत शहर कांग्रेस कमेटी ने आज धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया लेकिन धरने पर बैठने से पहले ही भाजपा सरकार की चाहती पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देशभर में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और गरीब-विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार, सूरत शहर कांग्रेस ने चौक बाजार स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। नक्की हुए कार्यक्रम के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपुल उधना वाला, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री हरीश भाई सूर्यवंशी, संगठन प्रभारी श्री रोहित सावल्या, श्री काशिफ रिजवान उस्मानी, श्री जयेश भाई भट्ट महाराज महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति ममता सवाणी, भूतपूर्व नगर सेवक श्री असलम साईंकल वाला, सुरत शहर कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्री संतोष भाई पाटिल के साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्ड अध्यक्ष, शहर समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और प्रतिमा पर जलाभिषेक कर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।
तभी प्रदर्शन के दौरान अठवा लाइंस का पुलिस महकमा मौके पर पहुंच कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गरीब-विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार, जो मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलकर मजदूरों के रोजगार पर हमला कर रही है, वह तुरंत नया नाम और प्रारूप वापस ले तथा मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पुनः शुरू करे। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




