आगरा कॉलेज, आगरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत एवं भव्य रूप से संपन्न

संवादाता अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज, आगरा में आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं परंपरागत उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक समारोह महाविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ आरंभ हुआ। राष्ट्रध्वज के आरोहण के साथ संपूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति, संविधान के प्रति निष्ठा एवं लोकतांत्रिक चेतना से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के सचिव प्रोफेसर सी. के. गौतम ने की। कार्यक्रम का कुशल, प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता रानी घोष द्वारा किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय, आगरा के माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यजीत पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए।

इसके अतिरिक्त जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज़ विभाग के प्रोफेसर रामनाथ झा तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विश्वरूप तिवारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ध्वजारोहण के उपरांत सम्मानपूर्वक राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा पंडित गंगाधर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात एनएसएस इकाई द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात प्रोफेसर सुनीता रानी घोष द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष वाचन किया गया।

महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं संविधान के मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

विधि संकाय की छात्रा अदिति शर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किया।

संगीत विभाग के प्रियांशु कृष्ण एवं तबला वादक मुरली मनोहर तिवारी द्वारा बाँसुरी के माध्यम से “राम मैंने राम रतन धन पायो” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

हिंदी विभाग के छात्र सजल जैन ने अंग्रेज़ी भाषा में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।

संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर में घटित घटना के संदर्भ में “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर संवेदनशील एवं राष्ट्रप्रेरक प्रस्तुति दी गई।

इसके पश्चात “आ गया गणतंत्र दिवस” गीत पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति हुई।

विधि संकाय की छात्रा मिली शर्मा द्वारा प्रस्तुत कविता ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

प्रोफेसर रामनाथ झा ने अपने उद्बोधन में भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने, मैकाले की औपनिवेशिक सोच से मुक्त होने तथा भारतीय भाषा, संस्कृति एवं स्वदेशी बौद्धिक परंपरा के पुनर्स्थापन पर बल दिया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आगरा सत्यजीत पाठक ने संविधान के 77 वर्षों की यात्रा पर आत्मचिंतन की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों द्वारा मौलिक कर्तव्यों के पालन को गणतंत्र की सुदृढ़ता का आधार बताया।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने अपने संबोधन में संविधान, राष्ट्रभावना, नैतिक मूल्यों एवं नारी सम्मान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आमंत्रित किया गया था, जहाँ उन्होंने भारत की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक चेतना पर विचार प्रस्तुत किए।
उन्होंने कहा कि आगरा कॉलेज (स्थापना 1823) आज भी शिक्षा, विचार और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने छात्रों में देशभक्ति, नैतिकता, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं राज्य के नीति निदेशक तत्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर बल दिया तथा संविधान में निहित नारी सम्मान, अनुच्छेद 44 और भारतीय संस्कृति की आत्मा पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में आगरा कॉलेज, आगरा की वार्षिक पत्रिका “वाणी–2025” (द्विशताब्दी विशेषांक) का विमोचन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत समस्त उपस्थित जनसमूह द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसके साथ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय एवं भावपूर्ण समापन हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपप्राचार्य प्रोफेसर पी. बी. झा, प्रोफेसर भूपाल सिंह, प्रोफेसर शशिकांत पांडे, प्रोफेसर मृणाल शर्मा, प्रोफेसर पूनम चाँद, प्रोफेसर जय श्री भारद्वाज, प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रोफेसर ए. के. सिंह, प्रोफेसर गौरव कौशिक, प्रोफेसर सीमा सिंह, प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर उमेश कुमार, प्रोफेसर संजीव शर्मा, प्रोफेसर रिजु निगम, एनएसएस अधिकारीगण—प्रोफेसर रीता निगम (NSS विंग अधिकारी), प्रोफेसर अमित अग्रवाल (NSS विंग अधिकारी), प्रोफेसर नितेश शर्मा (NSS एयर विंग अधिकारी), प्रोफेसर दिग्विजय पाल सिंह, प्रोफेसर कृष्णवीर सिंह, प्रोफेसर शिववीर सिंह, प्रोफेसर अर्चना यादव, प्रोफेसर आर. के. श्रीवास्तव, प्रोफेसर एम. एम. खान, प्रोफेसर डी. सी. मिश्रा, प्रोफेसर एस. एन. जैसल, प्रोफेसर अरुणोदय बाजपेई, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर डी. पी. सिंह, प्रोफेसर संध्या यादव, प्रोफेसर विवेक भटनागर, प्रोफेसर अवधेश जौहरी, प्रोफेसर गौरव प्रकाश, प्रोफेसर जावेद, प्रोफेसर वीरी सिंह जूरैल, प्रोफेसर के. के. सिंह, प्रोफेसर चंद्रशेखर शर्मा, प्रोफेसर अमित रावत, प्रोफेसर लोकेंद्र पाल सिंह, प्रोफेसर उमाकांत चौबे, प्रोफेसर डी. के. सिंह, प्रोफेसर दीपक उपाध्याय, प्रोफेसर चंद्रवीर सिंह, प्रोफेसर महावीर सिंह, प्रोफेसर सुमन कपूर, प्रोफेसर दीपा रावत, प्रोफेसर ममता सिंह, प्रोफेसर नीरा शर्मा, प्रोफेसर शेफाली चतुर्वेदी, प्रोफेसर नीरजा महेश्वरी, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर मनीष शंकर तिवारी, प्रोफेसर राजीव द्विवेदी, प्रोफेसर अमित चौधरी, प्रोफेसर संध्या मान, प्रोफेसर अल्पना ओझा, प्रोफेसर जॉली सिंह, प्रोफेसर सुनीता गुप्ता, प्रोफेसर अंशु चौहान, प्रोफेसर सुनीता यादव, प्रोफेसर मनीषा दोहरे, प्रोफेसर गीता महेश्वरी, प्रोफेसर मंजू शर्मा, प्रोफेसर अनुराधा नेगी, प्रोफेसर शादा जाफरी, प्रोफेसर सारिका यादव, प्रोफेसर आनंद प्रताप सिंह, प्रोफेसर शिव कुमार सिंह, प्रोफेसर अनुराग पालीवाल, प्रोफेसर पी. के. दीक्षित, प्रोफेसर सत्यदेव शर्मा, प्रोफेसर एस. एस. खिरवार, प्रोफेसर जिनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य, प्रोफेसर दिग्विजय नाथ राय, प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार, प्रोफेसर आर. पी. पाल, प्रोफेसर रवि शंकर सिंह, प्रोफेसर रंजीत सिंह, प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, प्रोफेसर अविनाश जैन, प्रोफेसर श्याम गोविंद सिंह, प्रोफेसर आशीष तेजस्वी, प्रोफेसर विकास सिंह, प्रोफेसर केशव सिंह, प्रोफेसर गौरांग मिश्रा, प्रोफेसर महादेव सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, प्रोफेसर मीना कुमारी, प्रोफेसर निधि जोहरी, प्रोफेसर राजेश जौहरी, प्रोफेसर अजहर अली खान, प्रोफेसर आभा शर्मा, प्रोफेसर अचिन्त वर्मा, प्रोफेसर अमरनाथ, प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ, प्रोफेसर अमित यादव, प्रोफेसर अंश वन सक्सेना, प्रोफेसर नागेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर अरविंद गुप्ता, प्रोफेसर अतर सिंह, प्रोफेसर भगवत स्वरूप सिंह, प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह, प्रोफेसर धर्मवीर सिंह यादव, प्रोफेसर हरेंद्र नाथ शर्मा, प्रोफेसर माधुरी यादव, प्रोफेसर विष्णु शर्मा, प्रोफेसर वरुण, प्रोफेसर विश्वंत गुप्ता, प्रोफेसर काजल शर्मा, प्रोफेसर ललिता सिंह, प्रोफेसर स्मिता चतुर्वेदी, प्रोफेसर निखिलेश तिवारी, प्रोफेसर प्रभात यादव, प्रोफेसर राजेश चंद्र वर्मा, प्रोफेसर राजकुमार वर्मा, प्रोफेसर रणधीर सिंह इंडोलिया, प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोफेसर राम विजय सिंह, प्रोफेसर राम प्रकाश पाल, प्रोफेसर रोहित पटवा, प्रोफेसर संजय कुमार राय, प्रोफेसर सुनीता द्विवेदी, प्रोफेसर स्वदेश कुमार, प्रोफेसर कमलेश शर्मा, प्रोफेसर वंदना, प्रोफेसर विनीत गुप्ता, तथा इंजीनियरिंग विभाग से प्रोफेसर यादवेंद्र शर्मा एवं प्रोफेसर अनुज पाराशर, एडवोकेट अरुण कुमार दीक्षित, राकेश उपाध्याय, बृजेश हरित, एस. के. सोनकर, मनीष देव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, एनएसएस विंग के छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मचारियों तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply