गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पर्वत पाटिया इलाके में रहने वाले और फरसाण (नमकीन) के व्यवसाय से जुड़े 28 वर्षीय युवक विनेश विक्रम भाई पटेल अपनी प्रेमिका के साथ डिंडोली के ‘जी-नाइन’ कॉम्प्लेक्स में स्थित वैलेंटाइन होटल में गए थे।
दोपहर करीब 3:30 बजे होटल के कमरे में ही अचानक विनेश की तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। देखते ही देखते युवक गिर गया जिससे उसकी प्रेमिका घबरा गई और उसने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विनेश की प्रेमिका ने तुरंत उसके भाई समीर को फोन कर जानकारी दी। भाई समीर और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल होटल पहुंची। हालांकि, एंबुलेंस के पैरा मेडिकल स्टाफ ने जांच की तो विनेश के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत के न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया। युवा बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी के लिए परिवार राजी नहीं था
डिंडोली पुलिस की प्राथमिक जांच में विवरण सामने आया है। मृतक विनेश और उसके साथ होटल में मौजूद युवती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अब सवाल है कि
मौत का कारण ‘खिंचाव’ (दौरा) या कुछ और?
विनेश की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल रहस्य गहरा गया है। प्राथमिक दृष्टि से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को ‘खिंचाव’ (दौरा) आया था और उसी कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, होटल के कमरे में अचानक उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी और मुँह से झाग क्यों निकला, इस दिशा में भी जांच चल रही है वही पर
प्रेमिका और भाई के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई
पूरे मामले में डिंडोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल, यानी होटल के कमरे की जांच की है और आवश्यक सबूत इकट्ठा किए हैं।
इसके अलावा, विनेश की प्रेमिका और उसके भाई समीर सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वर्तमान में होटल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




