गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। विक्रमसिंह गोडादरा में तीन दिन तक फागोत्सव का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें तबीयत खराब महसूस हो रही थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे इसलिए उन्होंने किसी को बताया नहीं और इलाज भी नहीं कराया

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले और वर्तमान में वीआईपी रोड पर स्थित पुरुषोत्तम भूमि सोसायटी में रहने वाले 42 वर्षीय विक्रमसिंह राजपालसिंह शेखावत अपनी पत्नी तेजल और एक बेटे के साथ परिवार सहित रहते थे। विक्रमसिंह खटो दरा क्षेत्र में कपड़े का ऑफिस चलाते थे और साथ ही सोलर तथा सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। तबीयत खराब होने से विक्रमसिंह घर पर ही थे। अचानक वह बेहोश हो गए इसके बाद परिवार के लोग दौड़कर आए और अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को भी घर पर ही बुलाया लिया डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। मृतक का पार्थिव शरीर उनके वतन राजस्थान भेज दिया गया

उनके निधन के बाद राजस्थान समाज सहित सभी लोगों में शोक का माहौल हो गया। जैसे ही विक्रमसिंह के निधन की खबर हवा की तरह शहर में फैली वैसे ही गुजरात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल के साथ विधायिका श्री मति संगीता पाटिल जी सहित कई नेता ओर समाज के लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

राजस्थानी परंपरा के अनुसार मुजमनी फागोत्सव का आयोजन किया गया था। गोडादरा क्षेत्र में स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज के लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विक्रमसिंह हैं। वे Vishva Hindu Parishad (VHP) के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और Laghu Udyog Bharati के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी सेवा कार्य करते रहे हैं। विक्रसिंह के पिता सेना में थे और वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply