गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस समय भारी नाराज़गी देखी गई जब शहर अध्यक्ष दीपक बारोट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए “स्लीपर सेल” और मुखबिर के रूप में काम करने के आरोप लगे।
आरोपों के अनुसार, 2017 की विधानसभा चुनाव में नवसारी में भावना बहन को हराने के लिए जो राजनीतिक खेल रचा गया था, उसमें कथित रूप से कुछ लोगों को “गिफ्ट” के रूप में नवसारी स्टेशन क्षेत्र में नगरपालिका के गेस्ट हाउस का 5 वर्षों का ठेका दिलवाने की भी चर्चा रही। सवाल उठाया गया कि यदि कांग्रेस इतना विरोध करती है तो फिर कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा गेस्ट हाउस चलाना कैसे संभव हुआ।
इसके अलावा यह भी चर्चा रही कि 2021 में विजल पुर के भाजपा के चार बागी नेता कथित तौर पर दीपक बारोट के घर के बेडरूम में बैठकर रुपयों का हिसाब-किताब कर रहे थे और किसी राजनीतिक गुट बंदी की योजना बना रहे थे।
भूतकाल में शहर के एक नामी P I के साथ चिखली की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के मामले में 10 लाख रुपये की ठगी का विवाद भी सामने आया था। बताया जाता है कि बाद में इस मामले में 50 लाख रुपये की V C में नाम लिखाने, किस्तों में भुगतान और अंत में 38 लाख रुपये लेकर समझौता होने की भी चर्चा रही। उस समय S P स्तर तक शिकायत और दबाव की बातें सामने आईं, लेकिन PI के कथित तौर पर केंद्रीय मंत्रियों तक संबंध होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एग्रीकल्चर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी विवाद हुआ, जिसमें दो विधायक, प्रदेश युवा नेता, जलालपुर के कोली नेता नेहल पटेल, पियूष धीमर, मेहुल टेलर सहित कई कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि उन्हें ऑफिस में बुलाकर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और लोकल क्राइम ब्रांच को बुलाकर पकड़वा दिया गया, जबकि आंदोलन में पहली कतार में मौजूद होने के बावजूद दीपक बारोट का नाम F I R में नहीं आया। उस समय भी प्रदेश स्तर पर “स्लीपर सेल” का मुद्दा काफी चर्चा में रहा था।
इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया कि विश्वास में लेकर अपने ही एक साझेदार के 24 लाख रुपये हड़प लिए गए। साथ ही अपने निजी मित्रों के कमजोर बिंदु जानकर किसी अन्य व्यक्ति से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत R T I लगवाकर एग्रीकल्चर, निर्माण आदि मामलों में समझौते करवाकर “तोड़” और हिस्सेदारी करने जैसे काम होने की भी चर्चाएँ सामने आई हैं।
इन सभी आरोपों के चलते नवसारी कांग्रेस में आंतरिक अ संतोष और राजनीतिक हलचल बढ़ने की बात कही जा रही है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




