महाराजा अग्रसेन जयंती पर 1100 दीपों से जगमगाएगा अग्रसेन चौक

अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन, आगरा की ओर से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को अग्रसेन भवन, लोहामंडी में संगठन की बैठक हुई। बैठक में आगामी आयोजनों को अंतिम रूप देने के साथ समाजबंधुओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई।

संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर को लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित शिविर के माध्यम से युवाओं और समाज के सभी वर्गों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

वहीं 4 अक्टूबर को विशाल वाहन रैली निकालने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्तावित रैली कमला नगर, बल्केश्वर और मदिया कटरा होते हुए अग्रसेन भवन, लोहामंडी पहुंचेगी। रैली के माध्यम से समाज में एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम के तहत मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर 1100 दीपों का विशेष आयोजन किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के सेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राकेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल युवा संगठन निरंतर समाजसेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए सक्रिय रहा है। संगठन आगे भी कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने समाजबंधुओं से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से सेवा कार्यों को और गति दी जा सकती है।

बैठक में कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंशुल बंसल, पूर्व अध्यक्ष गणेश बंसल, उपाध्यक्ष अंबुज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अनुज अग्रवाल हनी, लवेश जैन, रजत अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से बची ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान, विनय अग्रवाल ने किया सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। थाना सिकंदरा क्षेत्र में ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों का रविवार को प्राची टावर पुलिस चौकी पर सम्मान किया…

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    Leave a Reply