टी एन न्यूज़ 24 – आवाज़ जुर्म के खिलाफगुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
सूरत : सूरत महानगर पालिका की वर्तमान टर्म की अंतिम सामान्य सभा में दो ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अध्यक्ष स्थान से दक्षेश मावाणी ने मनपा के मुख्यालय मुगलसराय का नाम बदलने तथा आसपास के मुगली सरा क्षेत्र का नाम बदलने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
प्रस्ताव के अनुसार सूरत महानगर पालिका के मुख्यालय मुगलसराय का नाम अब “तापी भवन” रखा जाएगा, जबकि आसपास का मुगली सरा क्षेत्र अब “तापी पुरा” के नाम से जाना जाएगा।
जैसे ही दोनों प्रस्ताव सभा में पेश किए गए, सभा कक्ष में मौजूद सभी पार्षद खड़े हो गए और बेंच थपथपाकर तथा “सनातन धर्म की जय” जैसे नारे लगाकर इस निर्णय का स्वागत किया। विपक्ष के पार्षदों ने भी खड़े होकर इन प्रस्तावों का समर्थन किया, जिसके बाद दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर कर लिए गए।
प्रस्ताव पेश करते समय दक्षेश मावाडी ने सूरत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए शहर के गौरवशाली और समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि मुगलसराय का नाम बदलने की मांग लगभग सात वर्ष पहले भाजपा के पार्षद विजय चौमाल ने उठाई थी। लंबे समय से चल रही इस मांग को आखिरकार मनपा की अंतिम सामान्य सभा में मंजूरी मिल गई, जिसके बाद अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
📞 9879855419
टी एन न्यूज़ 24 – आवाज़ जुर्म के खिलाफ
गुजरात हेड : राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




