गुजरात प्रदेश पुलिस की स्टेट मोनोरिटिंग सेल ( s m c) ने राजस्थान के उदयपुर से कुख्यात शराब माफिया को किया गिरफ्तार तीन दर्जन से अधिक अपराधों में है शामिल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

कुख्यात शराब माफिया सुपलाल डांगी पर पुलिस की कार्रवाई, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

राजस्थान उदयपुर : गुजरात पुलिस द्वारा वांछित कुख्यात शराब माफियाओं की सूची में शामिल सुपलाल डांगी-पटेल को पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान निवासी सुपलाल डांगी अपने सहयोगी शैलेश जैन के साथ मिलकर गुजरात के विभिन्न शहरों और जिलों में विदेशी शराब की सप्लाई करता था। राज्यभर में दर्ज कई मामलों में सुपलाल डांगी और शैलेश जैन आरोपी हैं। कुछ समय पहले महिलाओं ने एसएमसी (SMC) पुलिस स्टेशन में शराब सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सुपलाल और शैलेश वांटेड थे।

इस बीच सूचना मिलने के बाद एसएमसी के पीआई बी.एच. राठौड़ (PI B.H. Rathod) तीन पुलिसकर्मियों — हेड कांस्टेबल जगदीशभाई, एएसआई तन्मयकुमार और हेड कांस्टेबल रणवीरसिंह के साथ उदयपुर पहुंचे थे। पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि सुपलाल डांगी उदयपुर के प्रतापनगर स्थित नाकोडानगर इलाके में एक मकान में रह रहा है।

पुलिस टीम जब मकान पर पहुंची तो सुपलाल पीछे के रास्ते से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पीआई राठौड़ ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम सुपलाल को उसकी ही कार में बैठाकर वापस ला रही थी। कार की पिछली सीट पर दो पुलिसकर्मियों के बीच सुपलाल को बैठाया गया था, जबकि पीआई राठौड़ ड्राइवर सीट पर और हेड कांस्टेबल जगदीशभाई पीछे बैठे थे।

बताया जाता है कि रास्ते में चेक पोस्ट पार करने के बाद अचानक सुपलाल ने कार चला रहे जगदीशभाई के सिर पर हथकड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसने दोनों हाथ आगे कर हथकड़ी से ड्राइवर का गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा चेतावनी देने के बावजूद जब सुपलाल नहीं माना, तब मजबूरन पीआई राठौड़ को अपनी पिस्तौल से फायर करना पड़ा। गोली सुपलाल के पैर में लगते ही उसने पकड़ छोड़ दी।

इस घटना के बाद हरियाणा में बनने वाली विदेशी शराब की बड़ी मात्रा में गुजरात में सप्लाई करने वाले इस कुख्यात बूटलेगर के खिलाफ एसएमसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। स्टेट मॉनिटरिंग सेल पुलिस स्टेशन में सुपलाल डांगी उर्फ शक्काजी उर्फ शंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुपलाल डांगी के खिलाफ पहले से ही तीन दर्जन से अधिक प्रोहिबिशन के मामले तथा गुजरात कंट्रोल ऑफ टेररिज्म एंड ऑर्गनाइज्ड क्राइम (GUJCTOC) सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रश्न यह भी उठ रहा है कि कुख्यात शराब सुप लाल डांगी उर्फ शक्का जी उर्फ शंकर आखिर है कौन

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कोरोनाकाल जैसी स्थिति न बने उससे पहले मजदूरी बढ़ाने की मांग : सूरत के वीविंग उद्योग से जुड़े प्रवासी श्रमिकों की रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में गैस की कमी और बढ़ती कालाबाजारी से श्रमिकों में आक्रोश, मजदूरी बढ़ाने की मांग सूरत : शहर में इन दिनों रसोई…

    गुजरात हाईकोर्ट ने होमगार्ड को दैनिक भत्ता मामले में गुजरात सरकार को दिया निर्देश

    गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार को होमगार्ड का दैनिक भत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया   गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात अहमदाबाद: एक महत्वपूर्ण आदेश में गुजरात हाईकोर्ट ने…

    Leave a Reply