गुजरात प्रदेश सुरत शहर में उत्तर भारतीय समुह विवाह समिति द्वारा द्वितीय सामुहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन विधायक/ मेयर नगर सेवक की रही उपस्थित

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में उत्तर भारतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में शनिवार को उत्तर भारतीय संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला । उत्तर भारतीय समूह विवाह समिति द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन गोदादरा पुलिस स्टेशन के सामने स्थित महर्षि आस्तिक विद्यालय में किया गया। इस समारोह में कुल 51 युगल परिणय सूत्र में बंधें।समिति के श्री अमरजीत राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंमांगलिक अवसर पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी, सूरत के मेयर श्री दक्षेश मावाणी, सांसद मुकेश दलाल, विधायक संगीता बहन पाटिल, संदीप देसाई, शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल तथा मंत्री श्री प्रफुल पानसेरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहेंकार्यक्रम संत विजयानंदपुरी महाराज के पावन सान्निध्य में शाम 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत 7:30 बजे घर पूजा, 8:00 बजे भोजन, 9:30 बजे वरमाला तथा रात 10:30 बजे शुभ लग्न की रस्म संपन्न हुई। नवदंपतियों की विदाई रविवार प्रातः 3:00 बजे की गई

समिति की ओर से सभी नवविवाहित युगलों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। यह आयोजन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन पर लगे गंभीर आरोप मामला पहुंचा हाई कोर्ट

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत विस्तार के चाय विक्रेता की पिटाई का मामला हाईकोर्ट पहुँचा अहमदाबाद/सूरत: लिंबायत क्षेत्र में टी-स्टॉल चलाने वाले एक…

    गुजरात प्रदेश के भावनगर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद सरकार से आम नागरिको कि अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग गुजरात में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद…

    Leave a Reply