गुजरात प्रदेश सुरत शहर में प्रेम विवाह करने वाली महिला पर हुआ सामूहिक बलात्कार आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस कर रही कार्रवाई

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर कापोदरा पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की

कापोद्रा पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच एवं अन्य साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई जारी है। अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। महिला सुरक्षा प्राथमिकता है तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।मामला इस प्रकार है कि मित्रों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने की यह भयावह घटना सामने आई है। घटना के बाद भी पीड़िता समाज के डर से चुप रही, लेकिन पति की हैवानियत लगातार बढ़ती जा रही थी। वह बार-बार अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव डालता था। अंततः पीड़िता ने घर छोड़ दिया और हिम्मत कर कापोद्रा पुलिस स्टेशन में न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता (उम्र 25 वर्ष) है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता का कहना है कि मई 2025 की एक रात उसके पति ने अपने तीन दोस्तों—अजय, जग्गा और चिराग—को घर बुलाया। सभी ने शराब पी और नशे की हालत में पति एवं उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े उतार दिए और पति की मौजूदगी में तीनों दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जिसमें पति भी शामिल था। घटना के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

पीड़िता ने बताया कि वह अमरेली जिले के बगसरा की रहने वाली है और एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों कापोद्रा क्षेत्र के लक्ष्मण नगर सोसायटी के पास किराए के मकान में रहते थे। पति हीरा घिसाई का काम करता था। उसके साथ काम करने वाले उसके तीन मित्र—अजय, जग्गा और चिराग—अक्सर घर आते-जाते थे और वहीं रुकते भी थे। वही सूरत शहर के कापोद्रा क्षेत्र में हुई इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हीरा कारखाने में काम करने वाला पति शराब के नशे में इतना गिर गया कि उसने अपनी ही पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply