दो साल पहले के विवाद मामले में खूनी खेल युवक पर हुआ जान लेवा हमला पुलिस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट प

दिनांक: 21 मार्च 2026

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद: दो साल पुरानी रंजिश में खूनी खेल, खोकहरा में युवक पर जानलेवा हमला

 

अहमदाबाद: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पूर्वी क्षेत्र के खोकहरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे प्रथम उपाध्याय और उसका मित्र यशवंत परिहार एक्टिवा से खोकहरा सर्कल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान मेगा आश्रय फ्लैट के पास बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने उनकी चलती गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों संतुलन खोकर गिर पड़े।

 

घटना का विवरण:

गिरने के बाद दोनों युवकों ने अपनी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागने की कोशिश की। यशवंत परिहार मेगा आश्रय फ्लैट की ओर भाग निकला, जबकि हमलावरों ने प्रथम उपाध्याय को घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पेट के दाहिने हिस्से में धारदार चाकू से कई वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।मुख्य आरोपी:निरंजन चौहान

साहिल मनोज परिहार

सौरव ठाकुर

सतीश पांडे

जयसिंह लालसिंह राजपूत

रोहित उर्फ राहुल जयसिंह राजपूत है

इस घटना के पीछे दो साल पुरानी मामूली बात—एक होटल में डोसा खाने को लेकर हुई कहासुनी—को कारण बताया जा रहा है। आरोपियों ने इस छोटी सी बात की रंजिश रखकर बदला लेने की योजना बनाई और पीड़ितों की पहले से रेकी कर इस हमले को अंजाम दिया।

 

फरियादी पक्ष का आरोप:

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और जान का खतरा होने के चलते सुरक्षा की मांग की थी। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना टल सकती थी।

घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। खोकहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक छह आरोपियों में से केवल दो को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

इस घटना ने न केवल शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं। आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    विश्व जल दिवस: पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

    पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (डालसा) दिवाकर पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), पाकुड़ के तत्वाधान में…

    पाकुड़िया में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, विधायक स्टीफन मरांडी ने किया उद्घाटन

    पाकुड़िया (पाकुड़): श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के संगम के साथ पाकुड़िया प्रखंड के रामलला यज्ञ मैदान में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत…

    Leave a Reply