गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: ‘योग गुरु’ निकला मास्टरमाइंड, नकली नोटों का भंडाफोड़
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश किया है। अमराई वाड़ी क्षेत्र में एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी लेने पर लगभग ₹2.10 करोड़ के नकली नोट बरामद किए गए। वहीं इसके बाद सूरत में भी छापेमारी कर लगभग ₹80 लाख के नकली नोट जब्त किए गए।
इस मामले में ‘सत्यम योग फाउंडेशन’ से जुड़े प्रदीप गुरुजी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि नकली नोटों की हेराफेरी के लिए आश्रम की गाड़ी का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए कार पर ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ और ‘आयुष मंत्रालय’ के स्टिकर भी लगाए गए थे।
पुलिस के अनुसार, सभी नकली नोट ₹500 के थे और इनकी क्वालिटी काफी उच्च स्तर की थी। ये नोट सूरत के आश्रम में तैयार किए जाते थे और अहमदाबाद में सप्लाई किए जाते थे। आरोपियों द्वारा इन नकली नोटों का उपयोग जमीन के सौदों और अन्य वित्तीय लेन-देन में किया जा रहा था।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी श्री अजीत राजियन के अनुसार, आरोपियों द्वारा चीन से उच्च गुणवत्ता का पेपर मंगवाकर नकली नोट तैयार किए जाते थे। अब तक अहमदाबाद में 3 से 4 संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है।
डीसीपी ने बताया कि ये नकली नोट इतनी उच्च गुणवत्ता के हैं कि बैंक में स्कैनिंग के बिना उनकी पहचान करना मुश्किल है। फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




