घटेहा गौशाला का हाल बेहाल: कागजों में सैकड़ों गाय, जमीन पर सच्चाई कुछ और!
त्यौंथर क्षेत्र की घटेहा गौशाला एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकारी कागजों में जहां गौशाला में बड़ी संख्या में गायों का संरक्षण दिखाया जा रहा है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला में गायों की संख्या कागजों में बढ़ाकर दिखायी जा रही है, जबकि मौके पर उतनी गायें मौजूद नहीं हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा मामला जनपद पंचायत के संरक्षण में चल रहा बताया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस पूरे खेल को किसका संरक्षण प्राप्त है।
गौशाला संचालक पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संचालक गौशाला की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के बजाय एक तथाकथित समाजसेवी के इर्द-गिर्द अधिक सक्रिय रहता है। इससे गौशाला की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गौशाला संचालन के नाम पर लेन-देन का एक ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसने पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि गौशाला के नाम पर हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल
7509655674
Updated Video




Subscribe to my channel




