त्योंथर के शिक्षा जगत की पहचान गुलाब हाल हुआ जमींदोज, स्वर्णिम काल की स्वर्णिम पहचान
*त्योंथर* कभी शिक्षा और खेल में अपनी श्रेष्ठता के लिए जिले भर में पहचान या यूं कहें कि धाक रखता था।
नगर की शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययन कर चुकी पीढ़ियां शायद ही कोई हो जो इस गुलाब हाल से अनजान हों। इस पवित्र मंदिर की दो ही भौतिक पहचान थी एक विशाल खेल का मैदान और दूजा गुलाब हाल का भवन, आज ये दोनों विकास के जद में आकर खत्म हो चुके हैं।
विद्यालय में पढ़ने वाले कई पीढ़ियों के छात्रों की यादें इस गुलाब हाल से जुड़ी हैं। यह सिर्फ एक ईमारत नही थी अपने स्वर्णिम काल की स्वर्णिम पहचान थी। कला, संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र रहा यह भवन मिटकर अब नये स्वरूप मल्टी बिल्डिंग की पहचान बनायेगा।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल
7509655674
Updated Video




Subscribe to my channel



