नवरात्रि के अंतिम दिन अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

इंदौर। शहर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से भव्य रूप दिया गया था, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

नवरात्रि के समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने माता अन्नपूर्णा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

 

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

 

नवरात्रि के अंतिम दिन की इस भव्य झलक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply