गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल सेक्टर प्रतिछड़ शिविर का आयोजन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस द्वारा मंडल–सेक्टर की प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री अमित भाई चावड़ा के मार्गदर्शन में आगामी स्थानीय स्वराज चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने हेतु प्रदेश स्तर से प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

 

इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में श्री रजनीकांत उक्कड़ तथा श्री कांति भाई वाघेला उपस्थित रहे और उन्होंने मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्षों को चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस दक्षिण ज़ोन के प्रभारी श्री बी.वी. श्रीनिवासन विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह शिविर सूरत शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री श्री रोहित भाई सावलिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता बेन सवाणी, वार्ड समिति के इंचार्ज श्री इकबाल पटेल, शहर कांग्रेस के सह-कोषाध्यक्ष श्री निरव राणा, वार्ड अध्यक्षों सहित मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

शिविर का सफल संचालन सूरत शहर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक र्श्री संतोष पाटील द्वारा किया गया। यह जानकारी प्रवक्ता श्री मुसद्दीक कानूंगो द्वारा दी गई। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply