उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ के खिलाफ अभद्र भड़काऊ बयान देने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सालिम कमर चतुर्वेदी उर्फ़ अब्दुल सलीम का वीडियो सोशल मीडिया पर रमजान के महीने में आयोजित एक धार्मिक जलसे 6 मार्च को वीडियो सामने आया था कहां था कि – योगी जी की – – – – भी आकर खा लेते आप मटन खा लेते आप मांस खा लेते एक विवादित टाँपिक है. उधर नहीं जाउंगा उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है पूछिए दिल साहब से ( मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए ) अगर किसी के पास योगी जी की – – – – हमारे हिन्दू भाई बुरा नहीं मानियेगा l आई रिस्पेक्ट योर माताजी l हम आपके अकीदे ( विश्वास ) का सम्मान करते हैं l लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अक़ीदा नहीं है l अगर ढाई सौ ग्राम तक योगी जी की – – – – पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है l ( मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू नहीं लिख सकते हैं इसलिए आपत्तिजनक शब्दों डॉट कर दिया है ) मौलाना अब्दुल्ला सालिम कमर चतुर्वेदी कासमी बिहार में इस्लामिक वक्ता औऱ राजनीति में सक्रिय हैं l आपको बताते चलें मौलाना के आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी पर यूपी के बहराइच सहित कई जिलों में मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये गये थे l विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह नें बीते 8 मार्च को बहराइच नगर कोतवाली में मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था l एसटीएफ टीम नें मौलाना को बिहार प्रदेश के अररिया से गिरफ्तार किया उसे बहराइच लाया गया तथा नगर कोतवाली में 30 मिनट की पूछताछ के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया l मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l
Updated Video




Subscribe to my channel


