गुजरात विवर्स संगठन द्वारा आयोजित मीटिंग में प्रमुख श्री अशोक भाई जिरावाला वीविंग फेक्ट्री मालिकों से अनुरोध करते हुए

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गुजरात वीवर्स एसोसिएशन का महत्वपूर्ण निर्णय

गुजरात वीवर्स एसोसिएशन द्वारा वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उद्योग को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रमुख श्री अशोक भाई जीरावाला के

निर्णय के अनुसार अब फैक्ट्रियों में केवल एक शिफ्ट चलाई जाएगी, जो 12 घंटे की होगी। साथ ही उत्पादन में कटौती करने का भी सुझाव दिया गया है, ताकि उद्योग पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य उद्योग को स्थिर बनाए रखना और कारीगरों (वीवर्स) का संरक्षण करना है। कारीगरों को हर हाल में संरक्षित रखना अनिवार्य बताया गया है।

यह निर्णय 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।

एसोसिएशन ने लंबी अवधि तक युद्ध जैसी स्थिति बने रहने की आशंका भी व्यक्त की है और सभी वीवर्स से अपने उत्पादन के संबंध में स्वयं निर्णय लेने की अपील की है। वही

साथ में यह भी कहा गया है कि यदि कोई इकाई अपनी फैक्ट्री बंद करना चाहता है, तो वह वीवर्स एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसा कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विवर्सो (Viverso) की ओर से गूगल रिव्यू फॉर्म के माध्यम से निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें अवकाश लेने, 15 दिन तक काम जारी रखने या 12 घंटे की शिफ्ट में फैक्ट्री चलाने जैसे विकल्प मांगे दिए गये थे। अब देखना है कि विवर्स मिलकर क्या कदम उठाते हैं

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    शास्त्रीय संगीत साधकों से सजेगी गुरुवर संगीत समारोह शाम

    अर्जुन रौतेला आगरा। भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय संगीतालय, आगरा द्वारा “गुरुवर संगीत समारोह 2026” का आयोजन दिनांक 03 अप्रैल 2026, सायं 5:00 बजे…

    गुजरात प्रदेश सुरेंद्र नगर जिले में आम आदमी पार्टी के जना देश को बढ़ते देख भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर उठे गंभीर सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर जिले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप, पुलिस और सरकार पर गंभीर सवाल…

    Leave a Reply