गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुडा पुलिस स्टेशन विस्तार के शराब माफियाओं पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की बड़ी कार्यवाही लोकल पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के लिम्बायत-पुणा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, SMC की कार्रवाई से कई चौंकाने वाले खुलासे

सूरत शहर के लिम्बायत और पुणा क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) द्वारा पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में करोड़ों के अवैध शराब कारोबार का खुलासा हुआ है, जिससे स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणा पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले सहारा दरवाजा रेलवे गरनाला के पास स्थित राजीव नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा संचालित हो रहा था। स्किनर हॉस्पिटल के सामने स्थित इस इलाके में रवि बावरिया नामक शख्स द्वारा बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार किया जा रहा था।

SMC की कार्रवाई में यहां से करीब 12 से 15 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क राजीव नगर के अलावा पुणा गांव के पीर फलिया क्षेत्र में भी सक्रिय था, जहां स्टैंड के जरिए अवैध शराब की सप्लाई की जाती थी।

एक अन्य कार्रवाई में, दारू की खेप लेकर आ रहे सुपा रंगलाल उर्फ सुपा रामसिंह जाट (निवासी अंबिका रेसिडेंसी, डिंडोली) को पुलिस ने पकड़कर उसकी पिकअप वैन जब्त की। इस वाहन से विदेशी ब्रांड की बीयर और शराब की कुल 4888 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 10,23,824 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा वाहन समेत कुल जब्ती की कीमत करीब 16.08 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि लिम्बायत के ऋषभ नगर और रंगीला नगर क्षेत्रों में ठाकुर उपनाम वाले शख्स द्वारा शराब का बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। यह गिरोह सोसायटियों के कॉमन प्लॉट में गेट लगाकर अवैध रूप से शराब का भंडारण और वितरण करता था।

गंभीर बात यह है कि SMC की इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद दर्ज मामलों में कुछ प्रमुख आरोपियों के नाम सामने नहीं आने से विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा था।

बताया जा रहा है कि डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले ठाकुर गिरोह के इस नेटवर्क को संभालने में एक कॉन्स्टेबल की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी जांच की मांग उठ रही है।

शनिवार सुबह SMC के इंस्पेक्टर एम. के. मालवीया के नेतृत्व में रंगीला नगर (विभाग-02) में छापेमारी की गई, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की है

लिम्बायत-पुणा क्षेत्र में अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा

12 से 15 लाख सहित विभिन्न कार्रवाइयों में लाखों की शराब जब्त

4888 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद

कुल जब्ती कीमत लगभग 16.08 लाख रुपये

कई आरोपी वॉन्टेड, एक गिरफ्तार

पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के आरोप

कॉन्स्टेबल की भूमिका संदिग्ध

प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरेंद्र नगर जिले में आम आदमी पार्टी के जना देश को बढ़ते देख भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर उठे गंभीर सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर जिले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप, पुलिस और सरकार पर गंभीर सवाल…

    गुजरात विवर्स संगठन द्वारा आयोजित मीटिंग में प्रमुख श्री अशोक भाई जिरावाला वीविंग फेक्ट्री मालिकों से अनुरोध करते हुए

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गुजरात वीवर्स एसोसिएशन का महत्वपूर्ण निर्णय गुजरात वीवर्स एसोसिएशन द्वारा वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति को…

    Leave a Reply