गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि घोटाले के संदर्भ में ट्रस्टी श्री महेंद्र झा तथा HS Hotel wala ग्रुप के मालिक श्री उस्मान घांची से मांग की गई है कि वे लाइव नार्को टेस्ट कराएं।
आरोप है कि इस भूमि का सौदा लगभग 28,000 वर्ग वार जमीन के लिए घोषित पौने आठ करोड़ रुपये में नहीं, बल्कि उससे पांच गुना अधिक राशि में किया गया है। इसके अलावा लगभग 50,000 वर्ग वार जमीन के लिए भी भुगतान लिया जा चुका है, लेकिन भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद होने के कारण दोनों भागों के किराया/लीज समझौते अब तक नहीं हुए हैं।
इस पूरे सौदे में बैंक के माध्यम से जो 10% भुगतान प्राप्त हुआ, वह ट्रस्ट में जमा किया गया है। लेकिन शेष 90% (करोड़ों रुपये) जो नकद रूप में लिए गए, वह किसकी तिजोरी में गए—यह एक गंभीर प्रश्न है। सरकार को इसकी भी जांच करनी चाहिए
इस गंभीर मुद्दे पर आगामी 2-3 दिनों में एक पत्रकार परिषद आयोजित की जाएगी। साथ ही, जनसमर्थन जुटाने के लिए मिस्ड कॉल अभियान और पत्र अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 10 लाख लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजेंगे।
सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे 81609 98177
( गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर )
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



