अर्जुन रौतेला आगरा। सनातनी आकाश बघेल अध्यक्ष निराश्रित गौवंश चिकित्सालय एवं मनोज बघेल द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
रैली का शुभारंभ इरादतनगर के प्रमुख मार्ग से हुआ, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए खैरागढ़ तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान गौसेवकों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो” जैसे नारे लगाए।

रैली में शामिल सनातनी आकाश बघेल, अशोक त्यागी, आकाश त्यागी संतोष बघेल आयुष गोस्वामी हिमांशु दिवाकर सोनू बघेल सागर राणा मनोज बघेल आदि ने गौसंरक्षण और गौसंवर्धन के महत्व को भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान सनातनी आकाश बघेल एवं अशोक त्यागी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है और प्राचीन समय से ही गाय को पूजनीय माना जाता रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर उसके संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाए।

रैली के समापन पर गौसेवकों ने तहसील खैरागढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौशालाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
इस अवसर पर कई प्रमुख गौसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


