आगरा में ‘अनसंग हीरोज़’ हुए सम्मानित, समाजसेवा के गुमनाम नायकों को मिला मंच

अर्जुन रौतेला आगरा। समाज में बिना प्रसिद्धि की चाह के निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले ‘अनसंग हीरोज़’ को सम्मानित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को ‘अनसंग हीरोज़ अवार्ड समारोह 2026’ का भव्य आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम की गरिमा मुख्य अतिथि राम बदन सिंह, एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, आगरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. त्यागी, ट्रस्टी – आर्ट ऑफ लिविंग की उपस्थिति से और बढ़ गई।

सर्वप्रथम समस्त अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समस्त गणमान्य विभूतियों का ससम्मान स्वागत किया गया।

संस्था की एस.टी.सी.(यू.पी.) डाॅ. रश्मि मिश्रा ने पुरस्कार की सार्थकता का वर्णन करते हुए बताया कि ये पुरस्कार उन व्यक्तित्व को प्रदान किए जा रहे हैं, जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में निरंतर योगदान हेतु, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका हेतु, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यों हेतु व महिला उद्यमिता और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, समाज के ऐसे ही कुछ अनसंग हीरोज़ का विवरण निम्नांकित हैं –

*मोनिका अरोड़ा (बिजनेस एंड फिलौन्थ्रौफी अवार्ड, मथुरा)*

*ऋषिका मिश्रा (यूथ लीडरशिप अवार्ड, आगरा)*

*परदादा-परदादी एजुकेशन सोसाइटी (बिजनेस एंड फिलौन्थ्रौफी अवार्ड, बुलंदशहर)*

*दीप्ति गुलाटी (बिजनेस एंड फिलौन्थ्रौफी अवार्ड, झांसी)*

*मुख्य अतिथि ने* कहा कि असली नायक वही हैं जो बिना किसी अपेक्षा के समाज को बेहतर बनाने में लगे हैं। इनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है।

विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों के द्वारा और बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलता है।

आर्ट ऑफ लिविंग, यू.पी. वेस्ट के एपेक्स मेंबर डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि यह मंच उन कर्मवीरों के लिए है जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

समस्त पुरस्कार विजेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सम्मान हमें और अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने आगे कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी, तभी समाज बदलेगा। हर बेटी को शिक्षित करना हमारा मिशन है, यह पुरस्कार हमारी सैकड़ों बेटियों को समर्पित है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है, हमारा प्रयास इसी दिशा में जारी रहेगा।

समारोह का समापन डॉ. गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं अंकिता सिंह व अनिका यादव ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोना काबरा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विपुल गुप्ता, विक्रम बत्रा, दिगंबर सिंह, नीलम खन्ना, अनुराग अरोरा, डाॅ. चीनू अग्रवाल, रुचिरा ढल, आशीष ढल, सुनीता गुप्ता, नीता सरीन, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, डाॅ. रश्मि गांधी, नरेंद्र कुशवाह, अर्पणा सक्सेना, डाॅ. सुनीता शर्मा, आस्था अरोरा आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    हिंदुओं के आस्था के प्रतिक मां वैष्णो देवी को चढ़ाए गए 20 टन चांदी में मिली मिलावट श्रद्धालु हुए आहात प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट श्रद्धालुओं की आस्था से धोखाधड़ी: माता वैष्णोदेवी को दान में दी गई चांदी में 85%…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार में कैश वैन की रेकी करते हुए पांच लुटेरे बैंक में घुसकर 50 लख रुपए की चलाई लुट जाते-जाते कैशियर का मोबाइल फोन भी लेकर गए

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत के वराछा विस्तार के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में दिनदहाड़े लूट: 50 लाख रुपये लूटे, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को…

    Leave a Reply