गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार में कैश वैन की रेकी करते हुए पांच लुटेरे बैंक में घुसकर 50 लख रुपए की चलाई लुट जाते-जाते कैशियर का मोबाइल फोन भी लेकर गए

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत के वराछा विस्तार के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में दिनदहाड़े लूट: 50 लाख रुपये लूटे, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया निशाना

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की शाखा में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 5 से 6 हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 50 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना वराछा इलाके के लंबे हनुमान रोड स्थित SBI शाखा में उस समय हुई जब बैंक में कैश जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए बैंक में प्रवेश किया और कर्मचारियों को धमकाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना का C C T V फुटेज भी सामने आया गया है, जिसमें पूरी वारदात कैद होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

श्री आलोक कुमार (डीसीपी) ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी गई है तथा विभिन्न टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने बैंक के कैश ऑपरेशन के समय को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारियों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया गया था।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply