सड़क हादसे में होनहार छात्र की जान गई, कस्बे में शोक की लहर

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी के मोड़ बाईपास क्षेत्र निवासी व्यापारी रमन गुप्ता के पुत्र कुशाल गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। कुशाल एक मेधावी छात्र थे और उनकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशाल 7 मई को बीबीए की परीक्षा देने आगरा स्थित राजा बलवंत सिंह कॉलेज के खंदारी कैंपस गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से वापस फतेहपुर सीकरी लौट रहे थे। इसी दौरान महुअर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुशाल के सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान 8 मई को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार कुशाल पढ़ाई में बेहद होनहार और शांत स्वभाव के थे। उनका अंतिम संस्कार सीकरी श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, त्रिलोकचंद मित्तल, मोहम्मद इस्लाम समेत कई गणमान्य लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

Leave a Reply