आईफा क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा फिटनेस बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के महासचिव महफूज आलम के तत्वावधान में आईफा क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सचिव दीपू ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में बॉडीबिल्डिंग की सात कैटेगरी, मेन्स फिजिक, नेचुरल कैटेगरी, वूमेन बॉडीबिल्डिंग, एम. फिटनेस एवं फिटनेस चैंपियनशिप की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में प्रकाश कुमार ने आईफा क्लासिक चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं माही राठौर वूमेन चैंपियन बनीं, जबकि मेन फिटनेस चैंपियन का खिताब आकाश कुशवाहा ने जीता। इसके अलावा मसल मैन का खिताब अर्जुन ठाकुर को मिला।

जज पैनल में महफूज आलम आनम, नेशनल जज गुड्डू भाई एवं नेशनल जज मोहम्मद औसाफ शामिल रहे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र मित्तल ने फीता काटकर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष मित्तल, नारायण बहरानी, योगेश भाई तथा गुजरात से राष्ट्रीय पावर लिफ्टर आशी विशेष रूप से मौजूद रहे।

आईफा टीम के जीत शर्मा, शेखर दीक्षित, संजय वर्मा, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार, दीपक शर्मा, मोनू यादव, ऋषभ वर्मा, मनोज बघेल, सन्नू रफीक कुरैशी, राहुल कुमार, इमरान खान, निक्की किंती सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजन के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश भावनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश के भावनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई भारतीय रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने स्ट्रीट वंडर्स के सर्वे एवं रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत की लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वे एवं रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत सूरत महानगर पालिका द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स (जीविकोपार्जन संरक्षण…

    Leave a Reply