अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर फतेहपुर सीकरी में जागरूकता कार्यक्रम, धरोहर संरक्षण पर हुआ मंथन

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) के निर्देशन में किया गया, जिसमें ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संग्रहालयों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में एएसआई आगरा के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जितेंद्र कुमार, सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह, असिस्टेंट सर्किल ऑफिसर अजय मीणा, एसआईएस सिक्योरिटी इंचार्ज मुकेश यादव सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गाइड मौजूद रहे। इस दौरान गाइड समुदाय से रंजीत चौधरी, इस्माइल खान, नरेंद्र शर्मा, सतीश चंद्र, बबलू कुरैशी, जाकिर, मानसिंह वर्मा, अफसार कुरैशी, शकील कुरैशी, रईस कुरैशी और रिजवान कुरैशी समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने ऐतिहासिक स्मारकों और संग्रहालयों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही लोगों को सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने के महत्व को भी बताया गया।

वहीं स्थानीय नागरिकों ने सुझाव दिया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि बच्चों को संग्रहालय भ्रमण कराया जाए और धरोहर संरक्षण की जानकारी दी जाए, तो उनमें इतिहास और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ेगी।

लोगों का मानना है कि जनसहभागिता बढ़ाने से इस तरह के आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम न रहकर जागरूकता अभियान का रूप ले सकते हैं, जिससे नई पीढ़ी को देश की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय…

    दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

    अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती…

    Leave a Reply