फतेहपुर सीकरी में हादसा: स्मारक की सीढ़ियों से फिसलकर गिरी महिला पर्यटक, उपचार के बाद घर रवाना

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी में रविवार दोपहर घूमने आई एक महिला पर्यटक सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी मुमताज पत्नी मोहम्मद सफी अपने परिवार के साथ स्मारक परिसर का भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़ीं, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार करने के बाद उनकी हालत सामान्य बताई।

पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से घायल महिला को समय पर इलाज मिल सका।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और ड्रम में डीजल लेने पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E S I C ) के 220 बेड वाले हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वर्चुयल उद्घाटन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ESIC के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल…

Leave a Reply