गुजरात प्रदेश भावनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश के भावनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई

भारतीय रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के अंतर्गत 15 मई से 5 जून 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 15 मई 2026 को भावनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को अपनाने, पानी एवं ऊर्जा की बचत करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा Mission LiFE के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा हरित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भावनगर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से कर्मचारियों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने पैतृक गांव डुमरिया में किया वृक्षारोपण, कहा- पर्यावरण संरक्षण अब जनआंदोलन

    लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण किया गया।…

    विश्व पर्यावरण दिवस: डीबीएल पीएसपीसीएल ने लिया हरित विकास का संकल्प, 3 महीने में लगेंगे 25,000 पौधे

     पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण, सतत आजीविका और हरित विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने के दृढ़ संकल्प के साथ डीबीएल पीएसपीसीएल कोयला कंपनी द्वारा आलू बेड़ा स्थित कैंप…

    Leave a Reply