बढ़ते हुए डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर आम जनता परेशान सरकार से लगाई गुहार महंगाई बढ़ेगी बेशुमार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी किए जाने से आम जनता की चिंता बढ़ गई है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 90 पैसे की वृद्धि किए जाने के बाद केवल चार दिनों में ईंधन की कीमतों में एक रुपये से अधिक का इजाफा हो चुका है।

लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर आम नागरिकों के दैनिक बजट पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज और आवा गमन के लिए वाहन उपयोग करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खासकर मध्यम वर्ग, नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग पर इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि परिवहन खर्च बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई और अधिक बढ़ने की आशंका है। स्थानीय पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने लगातार बढ़ते ईंधन के दामों पर सरकार और तेल कंपनियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया।

लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होती रही, तो आम जनता का आर्थिक संतुलन और अधिक बिगड़ सकता है। नागरिकों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने तथा आम लोगों को राहत देने की मांग की है। लोगों का मानना है की अगर हर हफ्ते एक रुपए के हिसाब से पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ता रहा तो सोचिए इस बढ़ोतरी का खामियांना किसको उठाना पड़ेगा

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर नई सिविल हॉस्पिटल में++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में हंगामा करने वाले रेसीडेंट डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू पिछले 12 महीनों से अनुशासनहीन व्यवहार की…

    Leave a Reply