गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में लोगों का आक्रोश प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के उधना क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में गंभीर चिंता और असंतोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुओं के खुलेआम कारोबार तथा बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर आमजन में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

वही स्थानीय लोगों में चर्चा है कि प्रतिदिन लाखों रुपये के अवैध कारोबार से जुड़े असामाजिक तत्व अब बेलगाम होते जा रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि आम जनता ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करे, तो न्याय और सुरक्षा के लिए आखिर किसके पास जाए।

लोगों के बीच यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। क्या पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने लाचार है या फिर किसी अन्य कारणवश कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार तंत्र द्वारा निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि उधना क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार और बढ़ती गुन्हेगारी गतिविधियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में फिर से सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित हो सके।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर नई सिविल हॉस्पिटल में++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में हंगामा करने वाले रेसीडेंट डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू पिछले 12 महीनों से अनुशासनहीन व्यवहार की…

    Leave a Reply