हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक-ट्रॉली ने रौंदा, हालत गंभीर

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

फतेहपुर सीकरी। कस्बे के जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मोड़ बाईपास पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान अरहेरा गांव निवासी कल्लू बघेल पुत्र सुल्ली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची, जहां ईएमटी सौरभ और पायलट नीरज ने घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया।

चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा का शुभारंभ

अर्जुन रौतेला, आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेस वन स्थित बी-223 में यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड…

नंदोत्सव में गूंजा कान्हा जन्म का उल्लास, सुंदर झांकियां के दर्शन कर भक्तों हुए भावविभोर

अर्जुन रौतेला आगरा। हरि बोल ट्रस्ट द्वारा नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी स्थित मुंबई वाली बगीची…

Leave a Reply