महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन

अर्जुन रौतेला आगरा। जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी के संरक्षक समाज सेवी पप्पू राघव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी द्वारा स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद रोड स्थित जी एल फार्म हाउस तक निकाली गई भव्य और विशाल शोभा यात्रा के लिए सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।
आयोजन समिति के संरक्षक समाजसेवी पप्पू राघव और राजपूताना यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार ने आयोजन समिति के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार, महामंत्री ब्रजमोहन तोमर, संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह चौहान (फुफुक्टा), वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर सिकरवार, लाल सिंह राघव, शैलू जादौन, दिनेश सिकरवार एडवोकेट, डॉ. अनिल चौहान, विजय सिंह तोमर, संदीप राघव सहित सभी सहयोगियों और भामाशाहों को साफा, माला और पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर संरक्षक पप्पू राघव ने कहा कि सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए हम सबकी यह पहल हमेशा जारी रहेगी। इस दौरान ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ के जयकारों से कार्यक्रम स्थल रह रह कर गूँजता रहा।
समारोह में डॉ. डीएस चौहान, राजेश परमार, हरीशंकर जसावत, थान सिंह, गजेन्द्र परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक भदौरिया, लाल सिंह चौहान, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, मनोज परिहार सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र परमार और जीपी ठाकुर ने किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply