गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के करकमलों द्वारा डॉ. सौरभ अरुणभाई नायक को “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया
मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सौरभ अरुणभाई नायक को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के शुभ हस्तों से प्रदान किया गया।
देशभर से आए शिक्षाविदों, समाजसेवियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में डॉ. नायक के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
डॉ. सौरभ अरुणभाई नायक वर्तमान में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में Academic Director के रूप में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इसी समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. श्री नायक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों, मार्गदर्शकों, परिवारजनों, विद्यार्थियों तथा सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. नायक को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel



