गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस पर सूरत महानगरपालिका का ‘ग्रीन सूरत’ अभियान सफल, 30,000 पौधों का रोपण एवं 4,500 पौधों का निःशुल्क वितरण
सूरत, 7 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरत महानगरपालिका द्वारा आयोजित ‘ग्रीन सूरत’ अभियान के अंतर्गत पूरे शहर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
उधना ज़ोन के भेस्तान क्षेत्र में विकसित रेलवे अर्बन फॉरेस्ट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, नगरसेवकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए गए तथा नागरिकों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया।
महानगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न जोन और वार्ड कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत कुल 30,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही शहर की विभिन्न नर्सरियों के माध्यम से 4,500 पौधे नागरिकों को निःशुल्क वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ सकें।
नगर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
सूरत महानगरपालिका का लक्ष्य शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। ‘ग्रीन सूरत’ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel



