देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के भतीजे का मार्ग अकस्मात में+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन, शोक की लहर

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह (29 वर्ष) का मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात सिंह गुरुवार देर रात देवास से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा थाना क्षेत्र के निकट किसी आवश्यक कार्यवश उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे रोकी थी। इसी दौरान वाहन की ओर लौटते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रभात सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभात सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रेवती क्षेत्र स्थित गायघाट गांव के निवासी थे और दिल्ली में व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनका विवाह पिछले वर्ष हुआ था तथा उनके परिवार में पत्नी एवं 11 माह की एक पुत्री है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कराई। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को इंदौर से दिल्ली और वहां से पैतृक निवास भेजने की व्यवस्था की गई।

इस असामयिक निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रभात सिंह के निधन को समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश राजकोट शहर 53 पुलिस सब इंस्पेक्टरो के++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश राजकोट शहर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 पीएसआई के आंतरिक तबादले राजकोट। शहर में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में 22 साल के नव युवक ने लगाई फांसी+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सूरत। शहर के पांडेसरा…

    Leave a Reply