गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार प्रकरण में सामिल+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सुमुल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार प्रकरण में दोषी निदेशकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग

सूरत, 19 जून 2026:

सूरत-तापी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सुमुल डेयरी) के सदस्य एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव श्री दर्शनकुमार ए. नायक ने सुमुल डेयरी की आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न उठाते हुए वर्ष 2015 से 2020 के दौरान डेयरी में हुए कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं वित्तीय घोटालों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले निदेशकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

श्री नायक ने सुमुल डेयरी के चुनाव अधिकारी एवं उप कलेक्टर श्रीमती एन. एन. सवाणी, कृषि एवं सहकारिता मंत्री, राज्य सहकारी रजिस्ट्रार तथा जिला सहकारी रजिस्ट्रार, सूरत को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच डेयरी में लगभग 1000 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटालों और गड़बड़ियों की जांच से संबंधित लगभग 2000 पृष्ठों की रिपोर्ट तत्काल सरकार से मंगवाई जाए।

उन्होंने मांग की है कि यदि जांच रिपोर्ट में तत्कालीन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अथवा अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं और वे वर्तमान चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नामांकन करते हैं, तो गुजरात सहकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उन्हें वर्ष 2026 की सुमुल डेयरी चुनाव प्रक्रिया में उम्मीदवार बनने से अयोग्य घोषित किया जाए।

श्री नायक ने कहा कि सुमुल डेयरी लाखों पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आजीविका से जुड़ी संस्था है। ऐसे में संस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए निष्पक्ष एवं कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव अधिकारी द्वारा कानून के अनुरूप कार्रवाई नहीं की जाती है और दोषी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाती है, तो पूरे मामले को गुजरात उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा चोरी के 2 वांछित अभियुक्त किये गये गिरफ्तार * मनोज त्रिपाठी

    बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अडाजन विस्तार में भयंकर आग दस से अधिक दमकल******

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत के अडाजन क्षेत्र में भीषण आग, 15 से अधिक वाहन जलकर खाक सूरत, 18 जून : सूरत शहर के अडाजन क्षेत्र में…

    Leave a Reply