गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अडाजन विस्तार में भयंकर आग दस से अधिक दमकल******

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सूरत के अडाजन क्षेत्र में भीषण आग, 15 से अधिक वाहन जलकर खाक

सूरत, 18 जून : सूरत शहर के अडाजन क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। अडाजन चार रास्ता स्थित BAPS अस्पताल के निकट मौजूद अपोलो फार्मेसी में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी भीषण थी कि आसपास स्थित TVS EV शोरूम, कृष्णा रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आया और शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से 10 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग की लपटों और धुएं के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को तत्काल वहां से हटाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 15 से अधिक बाइक, मोपेड और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए हैं। आग बाहर पार्क किए गए वाहनों तक भी फैल गई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फायर विभाग एवं प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply