गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मगदल्ला रोड पर++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मगदल्ला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

सूरत, शहर के मगदल्ला रोड पर शनिवार दोपहर करीब 4 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 20-21 वर्षीय गोविंद श्रेष्ठ को एक निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह लगभग 20 से 25 फीट दूर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल निजी बस का नंबर DD.01.T.9890 बताया जा रहा है। आरोप है कि हादसे के बाद बस चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तथा 108 एम्बुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक गोविंद श्रेष्ठ का परिवार नेपाल में निवास करता है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

उमरा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश जारी है। वहीं, परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    छः साल पुर्व विवाहित महिला ने दुबारा शादी कर युवक को लगाया लाखों का चूना++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट 6 वर्ष पूर्व विवाहित महिला ने दोबारा विवाह कर युवक से की ठगी, विवाह के नाम पर लाखों रुपये की उगाही का आरोप…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मिलेनियम मार्केट में महेश नवमी पर+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सूरत। महेश नवमी महोत्सव-2026 के अवसर पर मिलेनियम मार्केट में सूरत जिला माहेश्वरी…

    Leave a Reply